समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के खगड़िया-सहरसा रेलखंड पर ओलापुर इमली स्टेशनों के बीच सवारी गाड़ी में आग लगने के बाद तत्काल नियंत्रण करने एवं परिचालन बहाल करने के लिए तीन कर्मियों को डीआरएम अवार्ड दिया गया। मंडल कार्यालय में सोमवार को डीआरएम आलोक अग्रवाल ने लोको पायलट अशोक कुमार सिंह, सहायक लोको पायलट कौशल कुमार एवं ट्रेन मैनेजर गुंजन कुमार को प्रशस्ति पत्र व दो हजार का नकद पुरस्कार दिया। इस दौरान सीनियर डीएसओ प्रवीण कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
बता दें कि 20 दिसंबर को ओलापुर इमली रेलखंड पर ट्रेन संख्या 05221 के डीपीसी में अंडर गीअर रिवर्सल बॉक्स में आग लग गयी थी। जिसके कारण यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया। ऑन ड्यूटी उक्त कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल व वरीय अधिकारियों को दी।
साथ ही तीनों कर्मियों ने अपनी तत्परता दिखाते हुए फायर सेफ्टी मशीन की मदद से तत्काल आग पर काबू कर लिया। जिससे बड़ी घटना टल गयी। इसके बाद फिर परिचालन बहाल किया गया। डीआरएम ने कर्मियों की कार्य निष्ठा व तत्परता को देखते हुए प्रशस्ति पत्र एवं दो-दो हजार नकद रुपए देकर पुरस्कृत किया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले हसनपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के मामले…
समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…
मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…
बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…