समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हीरा ज्वेलर्स से एक करोड़ रुपए के आभूषण व नगद की व भोला टाॅकीज के संचालक के घर में 30 लाख नगद व आभूषण की डकैती मामले रविवार को पटना एसटीएफ की टीम ने जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की, इस दौरान एसटीएफ के साथ जिला पुलिस बल भी मौजूद थी।
पुलिस सूत्रों की माने तो टीम ने दो-तीन संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ में जुटी हुई है। टीम एक लड़की को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।
छापेमारी में पटना एसटीएफ के अलावे सीआइडी, जिला की डीआइयू और पुलिस की तकनीकी सेल भी अपराधियों का सुराग टटोलने में लगी है। इस दौरान कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की गई। पुलिस इलाके में लूटपाट करने वाले बदमाशों के सूची पर भी काम रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आसपास के इलाके में आपराधिक छवि के लोग फिलहाल कहां हैं। घटना के पूर्व अपराधियों के द्वारा आभूषण दुकान की कई बार रेकी की गई थी। पुलिस लाइनर की भी तलाश में जुटी है।
बता दें की छह दिसंबर की सुबह शहर के भोला टाकीज के संचालक के घर से लाखों की डकैती व उसी दिन दोपहर शहर के मोहनपुर रोड नक्कू स्थान स्थित हीरा ज्वेलर्स से एक करोड़ रुपये की जेवर की लूट की घटना के बाद पुलिस टीम में हड़कम्प मच गया था। इसको लेकर शहर के व्यवसायियों ने पटेल गोलंबर को जाम कर जोरदार प्रदर्शन कर पुलिस को अल्टीमेटम दिया था। इस दौरान जांच के लिये पटना से समस्तीपुर पहुंचे सीआइडी के एडीजी की गाड़ी को व्यवसायियों ने घेर लिया था। बाद में पुलिस कप्तान ह्रदयकांत ने जाम समाप्त कराया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…