समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले में जारी नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में चल रहे चार नगर परिषद और एक नगर पंचायत चुनाव के दौरान रविवार को सरायरंजन नगर पंचायत के बथुआ गांव स्थित बूथ संख्या-1 पर प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। हालांकि इस दौरान बूथ पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों के उम्मीदवार को मतदान केंद्र से बाहर निकाला। जिस कारण कुछ देर के लिए बूथ पर अफरा-तफरी की स्थिति मच गई।
वहां तैनात पदाधिकारियों की पहल के कारण मामला ज्यादा नहीं बढ़ सका। इस दौरान प्रत्याशियों ने एक दूसरे पर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए रुपए व मोबाइल बांटने आदि का भी आरोप लगा रहे थे। कुछ देर तक चले इस हंगामा के बाद स्थानीय ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर मामला को शांत कराया गया।
गौरतलब है कि सरायरंजन नगर पंचायत का नया गठन किया गया है। क्षेत्र के लोग पहली बार नगर के मुख्य पार्षद का चुनाव करेंगे। जिसको लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर कतारवध होकर वोट गिरा रहे हैं। खासकर महिला मतदाता भी काफी उत्साहित दिख रही है। दिन के 1:00 बजे तक जिले भर में 40% तक मतदान हो चुका था। उधर से सरायरंजन के ही झखरी में ईवीएम के खराब होने की शिकायत मिली थी। जिसे बाद में बदल दिया गया।
नवसृजित नगर पंचायत सरायरंजन में इस बार 26923 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 14368 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 12554 है। इनके लिए नगर पंचायत क्षेत्र में 23 वार्ड बनाए गए हैं जहां 41 मतदान केंद्र पर वोट डाले जा रहे हैं।
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…