Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में सोमवार से OPD का संचालन होगा नए समय सारणी पर, यहां जानें नया टाइम-टेबल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में सोमवार से ओपीडी का संचालन नए समय सारणी से होगा। सफलतापूर्वक ओपीडी के संचालन के लिए सीएस कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को सदर अस्पताल प्रशासन की बैठक हुई। इसमें सीएस डॉ. एसके चौधरी ने सोमवार से सरकार के निर्देश के आलोक में नए समय सारणी के तहत ओपीडी का संचालन करने का आदेश दिया।

निर्देश के अनुसार अब प्रत्येक दिन सुबह में 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं शाम में 3 बजे से 5 बजे तक ओपीडी का संचालन किया जाएगा। जबकि ओपीडी में मरीजों के निबंधन को लेकर सुबह 8 से दोपहर डेढ़ बजे एवं शाम में तीन बजे से 5 बजे तक निबंधन किया जाएगा। इस दौरान डीएस डॉ. गिरीश कुमार, अस्पताल प्रबंधक विश्वजीत रामानंद, डीसीक्यूए डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार के अलावे अन्य उपस्थित थे। बतादें कि फिलहाल सुबह में साढ़े आठ से साढे 12 बजे तक एवं शाम में साढ़े तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक ही ओपीडी का संचालन किया जा रहा था।

कर्मियों पर नियंत्रण को बनी रुपरेखा :

सीएस ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार ओपीडी का सफल संचालन सोमवार से करने का निर्देश उपाधीक्षक को दिया गया है। साथ ही कर्मियों पर नियंत्रण को लेकर रुपरेखा तैयार की गयी है। इसमें कोई भी कर्मी अगर किसी भी तरह के गाइड लाइन या नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो उनके विरुद्ध सख्ती से कारवाई की जाएगी। इसमें किसी स्तर पर भी कर्मी का लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसको लेकर डीएस को विशेष हिदायत दी गयी है।

9 से 5 बजे तक मिलेगी दवा :

ओपीडी के मरीजों के लिए अब दवा काउंटर का भी सयम तय कर दिया गया है। इसके तहत अब प्रत्येक दिन सुबह में 9 बजे से शाम 5 बजे तक केंद्रीय दवा काउंटर खोलने का आदेश दिया गया है। ताकि ओपीडी के आने वाले मरीजों को अपनी सुविधाअनुसार दवा ले सके। इसके लिए दवा काउंटर के कर्मियों को विशेष हिदायत दी गयी है।

नए निर्देशों के अनुसार यह होगी नयी व्यवस्था :

– प्रत्येक दिन सुबह साढ़े आठ से नौ बजे एवं संध्या में आधे घंटे डॉक्टर वार्डों में राउंड लगाएंगे।

– मरीजों को 3 दिन के बदले अब 5 दिनों की दवा मुहैया करायी जाएगी।

– मधुमेह, बीपी व स्थायी बीमारी के रोगियों को 30 दिनों की दवा दी जाएगी।

– गर्भवति महिलाओं को एक मुश्त आईएफए व कैल्शियम की दवा दी जाएगी।

– प्रत्येक दिन सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक ओटी में ऑपरेशन का समय होगा

– इमरजेंसी में 24 घंटे ओटी में ऑपरेशन की व्यवस्था होगी।

– ऑपरेशन कार्य आवश्यकतानुसार सभी विभाग प्रतिदिन करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

2 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

3 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

9 घंटे ago