Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक के औचक निरीक्षण में काउंटर पर मिली एक्सपायरी दवा, जमकर लगाई फटकार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- राज्य स्वास्थ्य समिति के उपनिदेशक मनीष रंजन ने बुधवार को समस्तीपुर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिशन 60-डे के तहत सदर अस्पताल में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ओपीडी से लेकर इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, दवा काउंटर, आदि जगहों का जायजा लिया। दवा काउंटर पर निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में वर्ष 2019 में एक्सपायर हो चुकी दवा को देख वह दंग रह गए। उन्होंने वहां उपस्थित कर्मियों की जमकर क्लास लगाई।

इस दौरान उन्होंने फार्मासिस्ट और दवा वितरण काउंटर पर उपस्थित एएनएम से शाे काउज पूछने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि यह बहुत बड़ी लापरवाही है। दवा काउंटर पर 2 वर्ष पूर्व एक्सपायर हो चुकी दवा का मिलना यह साबित कर रहा है कि यहां से एक्सपायरी दवा भी मरीजों को दी गई है। इस मामले को उन्होंने गंभीरता से लिया है। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य प्रबंधक को दवा वितरण को लेकर भेजे गए पूर्व के आदेश के अनुसार मरीजों के बीच दवा का वितरण नहीं किए जाने को लेकर भी क्लास लगाई।

उन्होंने कहा कि कई महीना पूर्व 16 पन्ने का पत्र भेजा गया था लेकिन उस पर आज तक अमल नहीं किया गया। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक दवाओं के वितरण को लेकर कई निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। यह बहुत ही खतरनाक है। हालांकि इस दौरान उपनिदेशक ने मीडिया से बात करने से परहेज किया और बिना कुछ जवाब दिए ही वहां से निकल गए।

3 घंटे तक चला निरीक्षण :

करीब 3 घंटे तक चले सदर अस्पताल के इस निरीक्षण के बाद कई खामियां मिलने से स्वास्थ्य कर्मियों के बीच हड़कंप मचा रहा। उन्होंने कहा कि सिर्फ रंग-रोगन से ही काम नहीं चलेगा। अंदरूनी व्यवस्था भी दुरुस्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को संतुष्ट करने के लिए उन्हें दवा के साथ ही डॉक्टरों की उपस्थिति भी अनिवार्य है।

क्या कहते हैं सिविल सर्जन :

सिविल सर्जन का बताना है कि अस्पताल निरीक्षण के दौरान कई तरह की खामियां पाई गई थी। इसको लेकर उनके द्वारा राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम से अनुरोध किया गया है कि उनके द्वारा पाई गई कमियों को बताएं ताकि जल्द उन कमियों को दूर किया जा सके। वहीं दवा काउंटर में मिले एक्सपायरी दवा के सवाल पर कहा कि उनके द्वारा इसकी जानकारी ली जा रही है। जल्द ही इन चीजों को ठीक कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

15 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

15 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

16 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

1 दिन ago