Samastipur

समस्तीपुर: रेलवे ट्रैक पर खेल रहे मासूम पोते को बचाने गई दादी भी ट्रेन की चपेट में आई, दोनों की मौत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-बरौनी रेल खंड के नाजिरगंज रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से दादी और पोता की मौत हो गई। ‌मृतक की पहचान नाजिरपुर गांव के वार्ड संख्या-1 निवासी शंकर शाह की पत्नी शांति देवी 55 वर्ष और रिश्ते में उनका पोता गणेश शाह का 5 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में की गई है।

उधर घटना की सूचना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया है। लोगों ने घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी है। घटना के संबंध में बताया गया है कि शांति देवी का घर रेलवे ट्रैक से बिल्कुल सटा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रेन आने की सूचना पर गेट मैन ने गुमटी बंद कर दी।

इसी दौरान शांति देवी का पोता आदित्य खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक पर चला गया। इसी बीच शांति देवी ने देखा कि दलसिंहसराय की ओर से ट्रेन काफी नजदीक आ गई। यह देख दौड़ती हुई वह रेलवे ट्रैक पर खड़े अपने पोते को बचाने के लिए झपट्टा मारा लेकिन दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे कटकर दोनों की मौत हो गई। उधर इस घटना की सूचना के बाद आसपास के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई।

घटना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है। समाचार प्रेषण तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। ग्रामीण पीड़ित परिवार को संतान देने में लगे हुए थे। उधर, रेल थाना अध्यक्ष अच्छेलाल यादव ने बताया कि ट्रेन से कटकर मौत की सूचना मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। ‌

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

58 मिनट ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 घंटा ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

2 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

7 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

12 घंटे ago