Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल की लोको पायलट सुगंध कपूर को ‘उत्कृष्ट रेल कर्मी’ अवार्ड से किया गया सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा भारती शर्मा ने समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा में कार्यरत सहायक लोको पायलट सुगंध कपूर को वर्ष 2022 में पूर्व मध्य रेल की उत्कृष्ट महिला रेलकर्मचारी के रूप में चयन होने पर सम्मानित किया। लोकाे पायलट सुगंध कपूर को पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय की ओर से उत्साहवर्द्धन के लिए 11 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष भारती शर्मा ने सहायक लोको पायलट सुगंध कपूर के कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर संगठन की सचिव सीमा गोयल, कोषाध्यक्ष श्रुती मिश्रा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थीं। बताया गया है कि सुगंध कपूर 18 जनवरी 2021 को सहायक लोको पायलट के पद पर नियुक्त हुई। अत्यंत ही अल्प सेवाकाल में लाेाकाे पायलट कपूर द्वारा गौरवमयी उपलब्धि हासिल की गयी है।

04 फरवरी 22 को गाड़ी संख्या 05515 के लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट को किमी 79/1-2 के निकट टूटा हुआ रेलवे ट्रैक दिखाई दी। अपनी सूझबूझ और कुशलता का परिचय देते हुए लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट ने खतरे को भांपते हुए ट्रेन को टूटे हुए रेलवे ट्रैक से पहले सुरक्षित खड़ा कर लिया था। इससे बड़ी घटना टल गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

36 मिनट ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

1 घंटा ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

2 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

2 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

2 घंटे ago