Samastipur

समस्तीपुर: 10 लाख की रंगदारी का पर्चा साटने के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- भारतीय दूतावास लंदन में कार्यरत कर्पूरीग्राम निवासी लक्ष्मण प्रसाद सिंह के घर 10 लाख रुपए रंगदारी से संबंधित पर्चा साटे जाने के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। श्री सिंह के दामाद पातेपुर वैशाली निवासी संजय कुमार सिंह के बयान पर दर्ज मामला में कहा गया है कि मंगलवार रात ब्लू रंग का जैकेट पहना युवक घर के दरवाजे की दीवार पर पोस्टर साटता हुआ घर में लगी सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है।

साटे गए पोस्टर में राणा नावेद नामक बदमाश ने 10 लाख रंगदारी मांगते हुए कहा था कि अब हवाई फायरिंग नहीं होगा। राशि नहीं देने पर घर के सभी सदस्यों को खत्म कर देंगे। 20 नवंबर को बदमाशों ने इनके घर पर चढ़ कर हवाई फायरिंग भी की थी। परिवार के लोगों ने गोली का खोखा व सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा था। इस दोनों घटना के बाद घर में अकेली रहने वाली महिलाएं सहमी हुई हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

3 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

12 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

13 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

16 घंटे ago