समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल अंतर्गत खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड के पहरजा हॉल्ट पर मंगलवार की दोपहर 05221 सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन बर्निंग ट्रेन होने से बची। मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया- पहरजा हॉल्ट पर ट्रेन 12.39 बजे खड़ी थी। इसी बीच रेलवेकर्मी ने देखा कि ट्रेन के डॉग बॉक्स में आग लगी है। जिसकी सूचना गार्ड को दी गई।
आनन फानन में रेलकर्मी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सब ने मिलकर मशक्कत कर डॉग बॉक्स में लगी आग को बुझाया। उसके बाद दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर ट्रेन को आगे के लिये रवाना किया गया। लगभग डेढ़ घंटे तक खगड़िया- पहरजा हॉल्ट पर ट्रेन रुकी रही।
घटना में किसी तरह की जान माल को नुकसान नहीं हुआ। इधर सूचना पर खगड़िया आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राम पहुंचकर घटना का जायजा लिया। उन्होंने कहा रेलकर्मियों द्वारा तकनीकी गड़बड़ी दूर कर ट्रेन रवाना कर दिया गया।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…