Samastipur

कथित रूप से धर्मांतरण कराने का आरोप; समस्तीपुर में पकड़े गए 10 लोगों के पास से धर्म विशेष से जुड़ा साहित्य व पर्चा बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के वैनी ओपी की चकले वैनी पंचायत के वार्ड-11 स्थित पासवान टोले में कथित रूप धर्मांतरण कराने पहुंचे लोगों को सोमवार को ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व हिन्दुवादी संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों ने बाहर से आये सभी लोगों को घेर हंगामा किया।

इस दौरान पकड़े गये लोगों के पास से धर्म विशेष से जुड़ा साहित्य व पर्चा बरामद किया गया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को सुरक्षित निकाल कर ले गई। पकड़े गये लोगों की संख्या 10 बताई गई है। सभी धर्म के प्रचारक हैं। इसमें दो पुरुष, तीन महिला अन्य लड़कियां व बच्चे शामिल थे।

मौके पर पकड़े गये लोगों ने अपना नाम जागा लक्ष्मण राव व ललिता (हैदराबाद, तेलांगाना), पानवा देवी, पवन देवी व जयनारायण साह सिंघिया खुर्द बताया। हलांकि नामो की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वैनी ओपी अध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गये लोगों ने बताया कि क्रिसमस पर सभी समस्तीपुर चर्च में प्रार्थना करने आये थे। बाद में स्थानीय लोगों के अनुरोध पर सिंघिया खुर्द व वैनी गांव प्रार्थना कराने आये थे। अब तक मामले में किसी ने आवेदन नहीं दिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : सब्जी मंडी से लौट रहा व्यक्ति गायब, परिजनों ने जतायी अपहरण की आशंका, सड़क किनारे गिरी मिली साईकिल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट श्मशान घाट के निकट से…

5 मिनट ago

तरबूज के अंदर भरकर लाई जा रही थी शराब, बिहार में तस्करी के नित नये प्रयोग

बिहार में शराबबंदी के बीच तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए रोज नए-नए हथकंडे…

2 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में 882 लीटर विदेशी शराब के साथ 12 चक्का ट्रक जब्त, चालक और खलासी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : प्रेमिका से मिलने के लिए बुलाया और फिर 5 नाबालिग बच्चों ने साथ मिलकर धार-धार हथियार से काट डाला प्रेमी युवक का गला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले हसनपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के मामले…

9 घंटे ago

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

15 घंटे ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

16 घंटे ago