Samastipur

समस्तीपुर: बैंक लूट की रकम 6 घंटे में गन्ने के खेत से बरामद, 5 अपराधी भी गिरफ्तार, गन्ने के खेत में चला बड़ा सर्च ऑपरेशन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह बैंक में 66 लाख रुपए लूट हुई थी। हथियार के बल पर अपराधियों ने रोसड़ा थाना से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच से करीब 66 लाख रुपए लूट लिए थे। समस्तीपुर पुलिस ने एसपी ह्रदयकांत व मुख्यालय एसपी अमित के नेतृत्व में छापेमारी कर लूटे गए कैश को बरामद कर लिया गया है। इसमें कुल 5 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। महज 6 घंटे में ही समस्तीपुर की पुलिस ने पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया।

इस तरह से पहला अपराधी पकड़ाया :

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आज सुबह पौने 11 बजे के करीब एक साथ 5 अपराधी घूसे थे। फिर हथियार के बल पर इन्होंने कैश रुपए लूटे। इसके बाद अपराधी भागने लगे। तब शोर मच चुका था। इलाके के लोगों ने अपराधियों का पीछा किया। जिसमें एक अपराधी को ग्रामीणों के द्वारा झोले में रखे कुछ कैश व हथियार के साथ पकड़ा गया। जिसकी जमकर पिटाई की गई। ADG मुख्यालय के अनुसार पकड़े गए अपराधी का नाम राजा कुमार था। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने पहले अपराधी को कब्जे में लिया। इसके बाद उसके पास से एक बैग बरामद किया। जिसमें से करीब 28 लाख रुपए बरामद किए गए। साथ में इसके पास से एक देशी कट्‌टा भी बरामद किया है।

गन्ने के खेत में चला बड़ा सर्च ऑपरेशन :

लोगों की पिटाई से घायल राजा कुमार को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। फिर उससे पूछताछ हुई। तब इसने अपने दो साथी अपराधियों का नाम बताया। इसमें एक का लालू कुमार और दूसरे का नाम अंकित कुमार है। मिले क्लू के आधार पर पुलिस टीम ने भूताहा गांव के चौर में छापेमारी की और इन दोनों को पकड़ा। ये दोनों गांव में एक जगह पर छिपे हुए थे।

फिर पूछताछ में इन दोनों से पता चला कि रुपयों से भरे बैग को गन्ना के खेत छिपा कर रख दिया गया है। तब काफी संख्या में पुलिस फोर्स को पुलिस लाइन से बुलाया गया। इसके अलावा आसपास के कई थानों की पुलिस भी पहुंची। 500 एकड़ में फैले गन्ना के खेत में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तब जाकर रुपयों से भरा दूसरा बैग बरामद हुआ। करीब-करीब लूटे गए सारे रुपए बरामद कर लिए गए हैं। इस मामले में अब तक कुल 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। समस्तीपुर एसपी ह्रदयकांत खुद घटनास्थल पर पहुंच गन्ने के खेत में कैश बरामदगी को ले खाक छानते नजर आए।

वर्जन : (एसपी ह्रदयकांत)

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

4 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

7 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

8 घंटे ago