Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम को आज मिलेगा पहला मेयर व डिप्टी मेयर, 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- नगरपालिका आम चुनाव 2022 के दूसरे व अंतिम चरण में हुए तीन नगर निकायों समस्तीपुर नगर निगम, सिंघिया व मुसरीघरारी नगर पंचायत की मतगणना शुक्रवार को कराई जाएगी। जहां समस्तीपुर नगर निगम के पहले मेयर व डिप्टी मेयर के नाम की घोषणा होगी।

वहीं निगम के 47 वार्ड के साथ, नपं मुसरीघरारी व सिंघिया के मुख्य-उप मुख्य पार्षद व 20-20 वार्ड पार्षद के नाम की भी घोषणा होगी। इसको लेकर समस्तीपुर कॉलेज में वज्रगृह बनाया गया है। जहां त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच ईवीएम को रखा गया है। मतगणना को लेकर प्रत्येक निकाय के लिए एक-एक मतगणना कक्ष का निर्माण किया गया है।

प्रत्येक मतगणना कक्ष में 14-14 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना सहायक, मतगणना पर्यवेक्षक व माइक्रो ऑब्जर्वर की निगरानी में मतगणना का कार्य संपन्न कराया जाएगा। इससे पूर्व सभी मतगणना कर्मियों को मतगणना केंद्र में प्रवेश से पूर्व अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद उन्हें अंतिम नियुक्ति व प्रवेश पत्र भी दिया जाएगा। जिसमें मतगणना कक्ष व टेबल संख्या अंकित की जाएगी। प्रत्येक मतगणना कर्मी अपने निर्धारित मतगणना कक्ष व टेबल पर बैठकर मतगणना कार्य संपन्न करेंगे। इसको लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पारदर्शिता के बीच 8 बजे मतगणना शुरू होगी।

निगम के 47 वार्डों में 442 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला :

बता दें कि समस्तीपुर ननि के मेयर पद के लिए 15, डिप्टी मेयर पद के 21 व 47 वार्ड के लिए 442 उम्मीदवारों सहित 478 उम्मीदवार खड़े हैं। वहीं नपं मुसरीघरारी में मुख्य पार्षद के 7, उप मुख्य पार्षद के 8 व 20 वार्ड के लिए 120 सहित 135 व सिंघिया में मुख्य पार्षद के 8, उप मुख्य पार्षद के 12 व 20 वार्ड के लिए 139 सहित 159 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला होगा।

9 बजे से शुरू हो जाएगा परिणाम मिलना :

बताया जाता है कि 8 बजे सुबह में शुरू होने वाली मतगणना में 9 बजे से वार्ड पार्षदों के परिणाम की घोषणा शुरू हो जाएगी। वहीं 4 बजे तक सभी निकायों के मुख्य, उप-मुख्य व वार्ड पार्षद के परिणाम आ जाने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

9 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

10 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

10 घंटे ago

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

11 घंटे ago