समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर लाटबसेपुरा गांव में सोमवार सुबह एक जेठानी द्वारा देवरानी के चेहरे पर दांत काट कर मांस निकाल लिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जख्मी महिला को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान गांव के लालबाबू साहनी की पत्नी नीलम देवी के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि नीलम देवी का पति लालबाबू राजस्थान मजदूरी करता है। नीलम देवी अपने तीन बच्चों के साथ समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चैनपुर लाटबसेपुरा गांव में रहती है। नीलम देवी का आरोप है कि उसके हिस्से की जमीन पर उसकी गोतनी शांति देवी ने घर बना लिया हुआ है और उसका हिस्सा नहीं दे रही है।
सुबह हिस्सों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी इसी दौरान शांति देवी ने अपनी देवरानी नीलम के चेहरे पर दांत काट कर उसका मांस निकाल दिया । खुन से लथपथ नीलम देवी को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर घटना की जानकारी पर नगर पुलिस के सदर अस्पताल में पदस्थापित दरोगा विनय कुमार सिंह ने महिला का बयान दर्ज किया है, जिसमें उसकी गोतनी शांति देवी के अलावा और भी कई लोगों को आरोपित किया है। नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि पीड़ित महिला का बयान लेकर संबंधित थाना को भेजा जा रहा है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…