Samastipur

समस्तीपुर में जेठानी ने देवरानी के चेहरे पर दांत काटकर किया घायल, जमीनी विवाद को लेकर हुआ था झगड़ा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर लाटबसेपुरा गांव में सोमवार सुबह एक जेठानी द्वारा देवरानी के चेहरे पर दांत काट कर मांस निकाल लिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जख्मी महिला को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान गांव के लालबाबू साहनी की पत्नी नीलम देवी के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि नीलम देवी का पति लालबाबू राजस्थान मजदूरी करता है। नीलम देवी अपने तीन बच्चों के साथ समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चैनपुर लाटबसेपुरा गांव में रहती है। ‌नीलम देवी का आरोप है कि उसके हिस्से की जमीन पर उसकी गोतनी शांति देवी ने घर बना लिया हुआ है और उसका हिस्सा नहीं दे रही है।

सुबह हिस्सों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी इसी दौरान शांति देवी ने अपनी देवरानी नीलम के चेहरे पर दांत काट कर उसका मांस निकाल दिया । खुन से लथपथ नीलम देवी को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर घटना की जानकारी पर नगर पुलिस के सदर अस्पताल में पदस्थापित दरोगा विनय कुमार सिंह ने महिला का बयान दर्ज किया है, जिसमें उसकी गोतनी शांति देवी के अलावा और भी कई लोगों को आरोपित किया है। नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि पीड़ित महिला का बयान लेकर संबंधित थाना को भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

3 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

5 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

15 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

19 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

1 दिन ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

1 दिन ago