Samastipur

समस्तीपुर: स्कूल में देशी पिस्टल मिलने से सनसनी, सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर [रामरूप राय] :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदुदाबाद पंचायत में स्थित एक स्कूल कैंपस में एक देशी पिस्टल मिलने के बाद सनसनी फैल गई। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हनुमान नगर के प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं प्रधानाध्यापक अभी कुछ भी नहीं बता रहे हैं की पिस्टल लावारिस हालत में थी या फिर किसी अन्य के पास से बरामद की गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस भी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। बहरहाल शिक्षा के मंदिर में पिस्टल कहां से आया यह सोचनीय विषय है। स्कूल में पिस्टल मिलने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ स्कूल पर जुटी हुई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

10 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

11 घंटे ago