समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड स्थित राम बहादुर सिंह कॉलेज अंदौर में सोमवार को दक्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें अप्रिय घटना को लेकर एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। प्रतियोगिता में दौर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे एक छात्रा गिरकर घायल हो गई। आनन फानन में शिक्षकों ने मौके उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी के पास पहुंचा। जहां चिकित्सक द्वारा लाए गए एक्सपायर ORS छात्रा को पिला दिया गया।
बाद में उक्त ओआरएस के रेपर पर जब छात्रों की नजर पड़ी और एक्सपायरी डेट नवंबर 22 दिखा देख छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों का कहना था कि जानबूझकर एक्सपायर दवा लाया गया था। इससे छात्रा की जान भी जा सकती थी। हालांकि स्वास्थ्य कर्मी दलील दे रहे थे कि इससे कुछ नहीं होगा।
छात्र से बड़ी लापरवाही बताते हुए नारेबाजी करने लगे। हालांकि बाद में शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ताओं के पहल पर छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। बताया गया है कि मोहिउद्दीन नगर के आरबी सिंह कॉलेज में दक्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। दैर दौरान ही एक छात्रा गिरकर बेहोश हो गई। जिस एंबुलेंस में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पीने के लिए ओआरएस दिया गया। छात्रा को पिलाया गया।
ओआरएस का पेपर एंबुलेंस के बाहर फेंका गया था जिसे देखकर छात्र आक्रोशित हो उठे चुकी इसमें वायरस की एक्सपायरी डेट 11/22 लिखा हुआ था। उधर मामले की जानकारी के बाद इस बाबत पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…