Samastipur

समस्तीपुर में विवाहिता का संदिग्ध हालत में शव बरामद, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के वैनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत चंदौली गांव स्थित वार्ड संख्या-12 में गुरुवार रात एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना पर पहुंचे विवाहिता के परिवार वालों ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी। वैनी पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। विवाहिता की पहचान चंदौली वार्ड संख्या-12 निवासी मुकेश महतो की पत्नी अंजू कुमारी के रूप में की गई है। अंजू की शादी 3 वर्ष पूर्व 2019 में धूमधाम के साथ हुई थी।

घटना के संबंध में मृतक विवाहिता के भाई वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही गांव निवासी अखिलेश महतो ने बताया कि उसके बहन की शादी वर्ष 2019 में दहेज देकर मुकेश महतो के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उस पर लगातार दहेज के लिए दबाव दिया जाने लगा। एक वर्ष पहले उन्होंने लगातार मांग किए जाने पर बाइक भी दी थी।

इसके अलावा 6 माह पहले अपने उनके मकान की ढलाई में भी उन्होंने दो लाख रुपए दिया है। उन्होंने बताया कि उनके दामाद मुकेश के भाई की शादी थी जिसमें भी उनसे रुपए की मांग की जा रही थी। शादी 3 दिन पहले ही संपन्न हुई है।

उन्होंने बताया कि मांग की गई राशि नहीं देने पर उनकी बहन के साथ गुरुवार की देर शाम ससुराल वालों ने मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।‌ इस घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फांसी पर उसे लटकाया जा रहा था, लेकिन गांव वालों की सूचना पर वह लोग मौके पर पहुंचे तो ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। बाद में लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। वहीं पुलिस ने इस मामले में पंचनामा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

3 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

12 घंटे ago