Samastipur

समस्तीपुर में जमीनी विवाद के दौरान देशी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल, कल दो पक्षों में हुई थी हिंसक झड़प

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प की घटना का शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक द्वारा देसी कट्टा लहराया जा रहा है। ‌वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक युवक किस तरह से देसी कट्टे में गोली भरकर आगे बढ़ रहा है। ‌

गौरतलब है कि गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर गांव के मणिकांत चौधरी और हरीनारायण चौधरी के बीच हिंसक झड़प हो गई थी इस घटना में दोनों ओर से 6 लोग घायल हो गए थे इस दौरान गोली लगने से जय किशन चौधरी जख्मी हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।

गुरुवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार से हो रहा है जिसमें मारपीट के अलावा फरसा लेकर लोग गाली गलौज करते हुए दिख रहे हैं। वहीं इस घटना में गोली चलाने वाला युवक भी झाड़ी के पास छिपकर किसी तरह से देशी कट्टा में गोली भर रहा है। यह वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो उन्हें भी प्राप्त हुआ है, वह मामले की जांच कर रहे हैं। मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

5 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

5 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

11 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

15 घंटे ago