समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में बढ़ते अपराध व व्यवसायियों को निशाना बनाए जाने के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की शाम शहर में प्रतिरोध मार्च निकालकर पटेल मैदान गोलंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान लोगों ने नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि बिहार में जंगलराज लाने के लिए नीतीश कुमार दोषी हैं। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। जुलूस का नेतृत्व भाजपा के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा कर रहे थे।
इससे पूर्व भाजपा जिला कार्यालय से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के पुतले के साथ शहर में प्रतिरोध जुलूस निकाला जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए हॉस्पिटल गोलंबर पहुंचा। जहां लोगों ने जिला व बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।
इस मौके पर आयोजित सभा को भाजपा के एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में अजारकता का माहौल है रोज व्यवसायी निशाने बनाए जा रहे हैं। समस्तीपुर भी इससे अछूता नहीं है समस्तीपुर में अपराध चरम पर है जिले में स्वर्ण कारोबारियों को अपराधी निशाना बना रहे हैं। एक के बाद एक स्वर्ण व्यवसाई से लूट व हत्या की घटनाएं हो रही है।
दो दिन पूर्व भी शहर के मोहनपुर रोड में हीरा ज्वेलर्स के यहां से करीब 1 करोड़ रुपए के जेवरात लूट लिया गया। इस मामले में 2 दिन गुजर चुके हैं लेकिन अब तक अपराधी और गिरोह के बारे में कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस प्रशासन पुरी तरह से फेल और हो गई है। आयोजित सभा को भाजपा के आधा दर्जन से अधिक नेताओं ने संबोधित किया। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुढनी में भाजपा की जीत पर शहर में विजय जुलूस भी निकाला।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…
समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…
पटना में गुजरात के कारोबारी के स्टाफ से 17 किलो सोने की लूट हुई है।…
समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…
बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…