Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में महिला ने तीन बच्चों को एक साथ दिया जन्म, तीनों पुत्र हैं स्वस्थ्य

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुक्रवार रात एक महिला ने एक साथ 3 बच्चे को जन्म दिया। तीनों पुत्र हैं। महिला जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के मुरियारो गांव की रमेश पासवान की पत्नी शिव कुमारी है। तीनों बच्चे में 2 बच्चे का वजन 1200 ग्राम है, जबकि एक बच्चा 1400 ग्राम का है। तीनों बच्चे काफी कमजोर हैं, जिस कारण तीनों को स्पेशल चाइल्ड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि महिला की पहले से एक बेटी है।

अल्ट्रासाउंड से मिली थी जानकारी :

सदर अस्पताल के स्पेशल चाइल्ड केयर सेंटर प्रभारी शशि प्रभा ने बताया कि तीनों बच्चे स्वस्थ हैं, हालांकि उन्हें गर्माहट के साथ 35 डिग्री पर स्पेशल केयर में रखा गया है। हालांकि बच्चों का वजन काफी कम है। बच्चा स्वस्थ है दूध भी पी रहा है। बताया जा रहा है कि शिव कुमारी देवी ने रात करीब 9:00 बजे एक साथ 3 बच्चे को जन्म दिया।

पूरे मामले की जानकारी के बाद स्वास्थ्य प्रशासन की स्पेशल टीम ने महिला की जांच की के बाद तीनों बच्चाें का वजन कम रहने के कारण उसे तत्काल सदर अस्पताल के स्पेशल चाइल्ड केयर यूनिट में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि महिला को कुछ दिन पूर्व ही अल्ट्रासाउंड से यह जानकारी मिली थी कि वह एक साथ 3 बच्चे को जन्म देने वाली है।

स्पेशल केयर का निर्देश जारी :

महिला की सास किस्मत देवी ने बताया कि उसकी बहू को पूर्व से एक बेटी है। एक साथ तीन बच्चे को जन्म दिए जाने की जानकारी जब अल्ट्रासाउंड से उसे मिली थी तो वह कई आशंकाओं से घिरी हुई थी, अब वह फूले नहीं समा रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर बेटी भी होती तो वह हाथों-हाथ उसे उठाती।

दूसरी ओर मामले की जानकारी के बाद हेल्थ मैनेजर विश्वजीत राणा के अलावा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने नवजात और प्रसूता महिला के स्वास्थ्य की जांच की और स्पेशल केयर का निर्देश जारी किया है। महिला को पर्याप्त मात्रा में दूध हो इसके लिए महिला को पूर्ण पौष्टिक आहार दिए जाने का आदेश भी जारी किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

4 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

6 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

8 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

8 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

8 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

9 घंटे ago