Samastipur

समस्तीपुर के मगरदही मोहल्ला में आग तापने के विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के 5 लोग जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट मोहल्ला में शुक्रवार शाम आग तापने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के 5 लोगों को कतिपय लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी लोगों में राजकुमार के अलावे उनकी पत्नी रेनू देवी पुत्री रोशनी कुमारी, ज्योति कुमारी व पुत्र शिवम कुमार शामिल है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में बताया गया है कि शुक्रवार शाम ठंड को लेकर राजकुमार का परिवार अपने दरवाजे पर आग ताप रहा था। इसी दौरान हो रहे आग के धुआं के कारण उनके पड़ोस के बजरंगी शर्मा आदि से विवाद हो गया।

इसी बात पर बजरंगी शर्मा ने अपने लोगों के साथ राजकुमार के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। जब बीच बचाव करने उनकी पत्नी और बच्चे पहुंचे तो लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे तो बीच-बचाव किया। लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के कारण मोहल्ला में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

उधर नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद गश्ती दल को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन दिया जाएगा तो इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। अब तक पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

7 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

12 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

17 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

18 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

19 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

19 घंटे ago