Samastipur

समस्तीपुर के अलावा नगर पंचायत मुसरीघरारी व सिंघिया में 1395 पुलिस वाले बूथ स्तर पर रहेंगे तैनात

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर सोमवार शाम 5 बजे से प्रचार-प्रसार का शाेर थम गया। दूसरे चरण में जिले के नगर निगम समस्तीपुर के अलावा नगर पंचायत मुसरीघरारी व सिंघिया में 28 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम के 5 बजे तक मतदान होगा। तीनों नगर निकाय में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर 1395 पुलिस कर्मी तैनात किये गये है।

इसमें वरीय पुलिस पदाधिकारी से लेकर गृहरक्षक व अन्य पुलिस कर्मी शामिल है। इसकी जानकारी मुख्यालय डीएसपी ने दी। उन्होंने कहा कि 514 थानास्तर पर, गृहरक्षक 545 व पदाधिकारी 336 के बाद 19 स्टेटिक्स 136पीसीसी, ईवीएम कलस्टर 33, रेगुलर गश्ती 37, सुपर जोनल 5 व थानास्तर पर अन्य पुलिस कर्मी को रिजर्व रखा गया है।

278 बूथाें पर कल हाेगा निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान :

28 दिसंबर को नगर निगम समस्तीपुर के 47 वार्डाें में 215 मतदान केंद्र पर मतदान होगा। इस क्षेत्र के 177765 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 94826 पुरूष तथा 82932 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मुसरीघरारी के 20 वार्डाें के लिए 31 मतदान केंद्र बनाया गया है।

यहां 21650 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 11592 पुरूष व 10058 महिलाएं शामिल हैं। वहीं सिंघिया के 20 वार्डों के लिए 32 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस क्षेत्र के 21222 मतदाता जिसमें 11374 पुरूष के अलावा 9848 महिलाएं अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

3 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

3 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

7 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

9 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

19 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

23 घंटे ago