Samastipur

समस्तीपुर में IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एडुकेटर्स का स्कॉलरशिप टेस्ट 25 दिसम्बर को

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान ‘एडुकेटर्स’ के द्वारा 25 दिसम्बर को ईसेट -2023 (एडुकेटर्स स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट) का आयोजन इंस्टीट्यूट कैम्प्स में आयोजित की जा रही है। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इस टेस्ट के माध्यम से स्टूडेंट्स को आगामी सत्र के नामांकन में 100% तक स्कॉलरशिप मिलेगा साथ ही टेस्ट में प्रथम स्थान पाने वाले को ब्रांडेड टैब, द्वितीय स्थान पाने वाले को बाइसाईकल तथा तृतीय स्थान पाने वाले को ब्रांडेड रिस्ट वाच दिया जाएगा, साथ ही सांत्वना पुरस्कार के रूप में पेंगुइन की साइंस डिक्शनरी दी जाएगी।

स्कॉलरशिप टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन 24-12-2022 तक करवाया जा सकेगा। ज्ञात हो कि इसी टेस्ट के माध्यम से अभिनय,अभिनव और सुधांशु ने 100% स्कॉलरशिप के साथ एडुकेटर्स मे दो वर्षों तक पढ़ाई कर आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कर इस वर्ष क्रमशः आईआईटी-पटना, आईआईटी (आईएसएम)-धनबाद और पीएमसीएच में नामांकन लिया।

उन्होंने बताया कि एडुकेटर्स में कक्षा छः से दस तक प्रीफॉउंडेशन कोर्स, 11वीं और 12वी के लिए फाउंडेशन कोर्स (जिसमें 12वीं बोर्ड के साथ आईआईटी और मेडिकल की तैयारी होती है) तथा 12वीं पास बच्चों के लिए टारगेट कोर्स की पढ़ाई होती है। अतः इस स्कॉलरशिप टेस्ट में इस सत्र में क्लास 5 से 10 तक पढ़ रहे बच्चे शामिल हो सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए संस्थान के तरफ से हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है। 6201336628 / 6203774418

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

26 सेकंड ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

6 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

6 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

6 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

7 घंटे ago