समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्पूरीग्राम गांव में विदेश मंत्रालय लंदन में कार्यरत लक्ष्मण प्रसाद सिंह के घर पर बदमाशों ने मंगलवार रात 10 लाख रुपए रंगदारी दिए जाने का पर्चा चिपका दिया। घर में उनकी बहू और बेटी रहती है। दिन में जब घर के लोग बाहर निकले तो दरवाजे पर रंगदारी से संबंधित चिपकाया गया पर्चा देखा तो सहम उठे।
डरे सहमे श्री सिंह की बहू शिवानी कुमारी ने मामले की जानकारी वैशाली जिले के रहने वाले अपने बहनोई संजय कुमार सिंह को दी। मामले की जानकारी पर संजय करपुरीग्राम पहुंचे तो पूरे मामले की जानकारी मुफस्सिल थाने को दी।
मामले की जानकारी के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि गत नवंबर माह में इनके घर पर बदमाशों ने फायरिंग भी की थी। जिससे संबंधित आवेदन परिवार के लोगों ने थाने को दिया था। हालांकि उस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि विदेश मंत्रालय लंदन में कार्यरत श्री सिंह के घर पर उनकी बहू शिवानी के अलावा उनकी बेटी अपने दो बच्चों के साथ रहती है । श्री सिंह का बेटा दीपक कुमार सिंह भी लंदन में उनके साथ ही रहता है। उनकी बेटी का बच्चा यहां पढ़ाई लिखाई करता है। देर रात उनके दरवाजे पर किसी ने रंगदारी से संबंधित पर्चा सांप दिया।
श्री सिंह के दामाद संजय बताते हैं कि गत 20 नवंबर को बदमाशों ने उनके घर पर फायरिंग भी की थी ।दरवाजे पर से बरामद खोखा मुफस्सिल थाने को सौंपा गया था। घटना को लेकर एक आवेदन भी दिया गया था इस मामले में अब तक पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई अब रात पुनः पर्चा चिपकाया गया है। उधर घटना की जानकारी के बाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार के नेतृत्व में मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…