Samastipur

हसनपुर बाजार में ज्वेलरी दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़ नकद व आभूषण की भीषण चोरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर बाजार के मछुआ पट्टी स्थिति पूर्व प्रखंड प्रमुख बुलू दास के स्वर्णाभूषण की दुकान से अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़ दुकान में प्रवेश कर तिजोरी तोड़कर नगद समेत लाखों रुपए की चोरी कर ली।

पीड़ित बुलू दास ने बताया कि बीते रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह आसपास के लोगों ने टेलीफोन के माध्यम से चोरी की सूचना दी। वहां पहुंचकर देखा तो दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़ तिजोरी के अंदर से ढाई सौ ग्राम सोना, 15 किलो चांदी एवं 2 लाख 25 हजार रुपये नगद था।

दुकानदार ने बताया कि लगभग 25 लाख रुपये के आभूषण व नकद की चोरी हुई है। पीड़ित ने बताया उसके दुकान में आभूषण गिरवी रखने का कार्य भी किया जाता है, उसने लगभग तीन लाख रुपये का आभूषण दूसरे लोगों का अपने पास गिरवी रखा था, चोरों ने वह भी चोरी कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है। रोसरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है, जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

1 घंटा ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

2 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

5 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

7 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

17 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

21 घंटे ago