Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के किशनपुर स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत, अब तक नहीं हुई पहचान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के किशनपुर रेलवे स्टेशन के कुसैया रेलवे गुमटी के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर वारिसनगर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस का कहना है कि युवक के पास पहचान से संबंधित कोई भी कागजात नहीं है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि युवक के शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। अगर युवक की पहचान हो जाती है तो उसके शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 72 घंटे के बाद भी परिजन नहीं आते हैं तो पुलिस अपने स्तर से युवक का अंतिम संस्कार कराएगी।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि युवक ट्रेन से गिरने के बाद चक्का के नीचे चला गया, जिससे उसका दोनों पैर कट गया। फलस्वरूप मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया है कि किशनपुर स्टेशन से थोड़ा सा आगे कुसैया रेलवे गुमटी के पास लोगों ने दोपहर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव देखा।

युवक का दोनों पैर कटा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ देर पहले ही इस ओर से समस्तीपुर-दरभंगा सवारी गाड़ी गुजरी थी। संभावना व्यक्त की जा रही है कि सवारी गाड़ी से गिरकर युवक की मौत हुई है। हालांकि किसी ने भी युवक को ट्रेन से गिरता हुआ नहीं देखा।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

5 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

7 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

13 घंटे ago