Bihar

पटना एयरपोर्ट पहुंचा शहीद जवानों का पार्थिव शरीर, दोनों के गांव आज पहुंचाया जाएगा शव

सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया था। इसमें 16 जवानों हो मौत गई। इनमें भोजपुर जिले के जवान प्रमोद कुमार और खगड़िया के जूनियर कमांड ऑफिसर चंदन कुमार मिश्र भी शामिल थे। दोनों ही जवानों का शव शनिवार शाम पटना एयरपोर्ट लाया गया। यहां से उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से दोनों जवानों के घर तक पहुंचाया जाएगा।

वहां इनका पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे की जानकारी मिलने के बाद से ही दोनों के पैतृक गांव में शोक का माहौल है। उनके घरों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।

भोजपुर में माता-पिता को नहीं दी गई बेटे के शहीद होने की जानकारी

देश के लिए प्रेम की भावना रखने वाले 30 वर्षीय आर्मी जवान प्रमोद कुमार शुक्रवार को शहीद हो गए। वो उदवंतनगर प्रखंड के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बामपाली गांव निवासी थे। प्रमोद की पत्नी निरमा देवी और उनका 8 वर्षीय बेटा नक्श व 6 वर्षीय बेटी नायरा देहरादून में रहते थे। जानकारी मिलने पर वो लोग भी देहरादून से पैतृक गांव पहुंच रहे हैं।

प्रमोद कुमार के बड़े भाई पूर्व उपमुखिया अजय कुमार सिंह ने बताया कि मेरा भाई देश के साथ ही घर-परिवार को भी लेकर चलता था। जितनी चिंता उसे घर परिवार की होती, उतनी ही चिंता उसे अपने देश की भी होती थी। अपने छोटे भाई के बारे में बताते ही वो रोने लगे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम घर में बैठकर हम लोग समाचार देख रहे थे। उसी दौरान देखा कि सिक्किम में आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया है और 16 जवान शहीद हो गए हैं। यह जानकर दुख हुआ ही था कि रात में सूचना मिली कि हादसे में मेरा छोटा भाई भी शामिल था। वह 20 दिन पहले ही अपने साले की शादी में गांव आया था। उसके बाद सिक्किम चला गया।

प्रमोद कुमार के 65 वर्षीय पिता एक्स आर्मी मैन कलक्टर सिंह और उनकी माता गुलाब झाड़ो देवी को अपने बेटे के शहीद होने की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। दोनों ही बुजुर्ग हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने का डर है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

3 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

4 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago