Samastipur

समस्तीपुर काॅलेज में देर रात तक लाइन में लगकर मतदान कर्मियों ने जमा कराया EVM, कल होगी मतगणना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में पहले चरण में संपन्न हुए चुनाव के बाद मतपत्रों की गिनती 20 दिसंबर को जिला मुख्यालय से सटे जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में होगी। जिसको लेकर चुनाव क्षेत्रों से ईवीएम रविवार देर रात तक जमा कराया गया।

ईवीएम जमा करने के लिए मतदान कर्मी की लंबी लाइन लगी हुई थी। ईवीएम पहुंचने के साथ ही समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी की टीम सहयोग में लगी है।

पांचों क्षेत्र का ईवीएम अलग-अलग रखा गया

नगर परिसद दलसिंहसराय, ताजपुर, पटोरी व रोसड़ा के अलावा नगर पंचायत सरायरंजन क्षेत्र का ईवीएम अलग-अलग मतगणना के हिसाब से विभिन्न कमरों में रखा गया है। ताकि मतगणना के दिन कर्मियों को परेशानी नहीं हो। आसानी से कर्मी ईवीएम निकाल का मतगणना कर सकें।

व्रजगृह को सीसीटीवी से किया गया है लैश

समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित व्रजगृह मे सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ताकि केंद्र के अंदर की स्थिति पर पैनी नजर रखी जा सके। इसके अलावा सभी जगहों पर बीएमपी के जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। मतगणना को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

2 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

3 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

5 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

11 घंटे ago