Bihar

ऑटोमेटिक सिस्टम से चलेंगी ट्रेनें, उत्तर बिहार से हावड़ा व दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों की बढ़ सकेगी रफ्तार 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

ट्रेनों के परिचालन को अधिक सुरक्षित करने की दिशा में पूर्व मध्य रेल के आधा दर्जन रेलखंड को ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम से लैस किया जाएगा। यह ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने के साथ सुरक्षित सफर की दिशा में अहम कड़ी मानी जा रही है। इस सिस्टम से वर्तमान आधारभूत संरचना के साथ रेलवे लाइन की क्षमता बढ़ जाएगी और ज्यादा ट्रेनें चल सकेंगी।

पूर्व मध्य रेल के कुल 494 स्टेशनों में से अब तक 162 स्टेशनों को आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सिग्नलिंग इंटरलॉकिंग सिस्टम से लैस किया जा चुका है। इस सिस्टम को मिशन रफ्तार का प्रारंभिक चरण माना जा रहा है। उत्तर बिहार से हावड़ा व दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार बढ़ सकेगी। फिलहाल एब्सल्यूट ब्लॉक सिस्टम (परंपरागत) से ट्रेनों का परिचालन हो रहा है।

इससे एक ब्लॉक सेक्शन में ट्रेन के अगले स्टेशन पर पहुंच जाने के बाद ही पीछे वाली ट्रेन को आगे बढ़ने के लिए ग्रीन सिग्नल मिलता है, जिससे खाली रेल लाइनों की क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो पाता है। छपरा-हाजीपुर- बछवारा-बरौनी-कटिहार (316 किमी) रेलखंड, बरौनी- दिनकर ग्राम सिमरिया (06 किमी), समस्तीपुर- बेगूसराय (68 किमी), पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं.-मानपुर (214 किमी), मानपुर-प्रधानखंटा (203 किमी) रेलखंडों पर स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली लगाने की योजना है।

इन रेलखंडों में से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं.-मानपुर (214 किमी) तथा मानपुर-प्रधानखंटा (203 किमी) रेलखंड को स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली के साथ-साथ कवच प्रणाली से भी युक्त किया जाएगा। कवच प्रणाली किसी भी आपात स्थिति में स्टेशन एवं लोको पायलट को तत्काल कार्रवाई के लिए सचेत करने, साइड-टक्कर, आमाने-सामाने की टक्कर एवं पीछे से होने वाली टक्करों की रोकथाम करने में पूर्णतः सक्षम है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में मुखिया ने खुद के उपर मिट्टी तेल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

10 घंटे ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

11 घंटे ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

11 घंटे ago

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

12 घंटे ago