Samastipur

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे स्थित छात्रावास को अचानक गिराने आये जेसीबी को छात्रों ने खदेड़ा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर कॉलेज स्थित छात्रावास को नगर निकाय चुनाव के नाम पर खाली तो करा लिया गया लेकिन मतगणना से ठीक 1 दिन पहले सोमवार शाम अचानक दो जेसीबी लगाकर छात्रावास को तोड़े जाने लगा। छात्रावास तोड़े जाने की सूचना पर भड़के छात्र बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और जेसीबी संचालकों को खदेड़ दिया। इस दौरान मौके पर छात्रों ने हंगामा भी मचाया।

छात्रों का कहना था कि चुनाव के नाम पर स्थानीय एसडीएम द्वारा नोटिस दी गई थी कि छात्रावास को खाली कर दिया जाए। जिसके बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने छात्रावास को खाली कराया। इस छात्रावास में करीब 50 से 60 छात्र रहते हैं जो आसपास ही डेरा लेकर चुनाव खत्म होने का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान सोमवार शाम अचानक दो जेसीबी लगाकर छात्रावास के भवन को तोरे जाने लगा। जब इसकी सूचना छात्रों को मिली तो मौके पर पहुंचकर जेसीबी को खदेड़ दिया। ‌‌छात्रों का कहना था कि साजिश के तहत छात्रावास को खाली कराया गया और फिर इसे तोड़ा जा रहा है। जबकि अधिकतर छात्रों का सामान छात्रावास के अंदर ही पड़ा हुआ है।

हालांकि उधर सदर एसडीओ रविंद्र कुमार दिवाकर ने बताया कि छात्रावास को चुनाव को लेकर खाली कराया गया था। लेकिन छात्रावास पूर्व से कंडम घोषित है लेकिन छात्रों द्वारा छात्रावास को खाली नहीं कि किया जा रहा है जिससे उसका पुनर्निर्माण नहीं हो रहा है। यह मामला कॉलेज प्रशासन का है कॉलेज प्रशासन के लोगों द्वारा ही छात्रावास खाली होने पर उसे तोड़ा गया है। जिला प्रशासन द्वारा छात्रावास को चुनाव को लेकर खाली कराया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

2 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

3 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

3 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

8 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

13 घंटे ago