Samastipur

मधुबनी SDO के निलंबन को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के बाहर कृषि अधिकारी व समन्वयकों ने किया प्रदर्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- कलेक्ट्रेट गेट पर बुधवार को डीएओ विकास कुमार ने कार्यालय कर्मियों, कृषि समन्वयक व कर्मचारी महासंघ के साथ मिलकर मधुबनी डीएओ मामले को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं इसको लेकर डीडीसी को इससे संबंधित ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि मधुबनी के डीएओ अशोक कुमार को मधुबनी सदर एसडीओ द्वारा खाद दुकान जांच के क्रम में अमर्यादित ढंग से व्यवहार किए जाने के साथ थप्पड़ मारने को लेकर अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

डीएओ ने बताया कि मधुबनी एसडीओ का व्यवहार सरकारी नियमों एवं बिहार सेवा संहिता का खुला उल्लंघन है। इस संबंध में समस्तीपुर जिला के कृषि समन्वयक संघ, जिला आत्मा कर्मचारी संघ एवं किसान सलाहकार संघ द्वारा भी घोर निंदा किया गया है। इसका सर्मथन राज्यस्तरीय संघों द्वारा भी किया जा रहा है।

बिहार कृषि सेवा संघ, पटना के आह्वान पर कृषि विभाग के समस्त कर्मियों द्वारा कार्य का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर बिहार कृषि सेवा संघ की मांग है कि जब तक मधुबनी सदर एसडीओ के खिलाफ सरकार निलंबन या बर्खास्त की कार्रवाई नहीं करती है, तब तक संघ की हड़ताल जारी रहेगी।

इस दौरान बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ व कृषि समन्वयक संघ की ओर से विरोध के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। मौके पर कृषि समन्वयक संघ अध्यक्ष प्रभात कुमार, इरफान अहमद सहित कर्मी व समन्वयक मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

7 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

8 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

8 घंटे ago