Samastipur

समस्तीपुर: चार दिनों से लापता युवक का शव बूढ़ी गंडक नदी में उपलाता मिला, पत्नी पर लगे गंभीर आरोप, पुलिस ने भेजा जेल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र से विगत चार दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव मंगलवार देर शाम जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के सोभन गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी में उपलाता हुआ मिला। परिवार वालों ने शव की पहचान कर ली है। मृतक मथुरापुर के अकबरपुर गांव का रोहित कुमार उर्फ लाल (32 वर्ष) बताया गया है।

उधर युवक के शव मिलने की सूचना मथुरापुर पहुंचते ही मथुरापुर के लोग आक्रोशित हो उठे और लोगों ने आगजनी कर समस्तीपुर दरभंगा समस्तीपुर खानपुर सड़क को जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे ठंड की रात में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सड़क जाम की सूचना पर मथुरापुर ओपी के अलावा नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर रात करीब 9:30 बजे सड़क जाम समाप्त कराया है। मथुरापुर ओपी पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

मथुरापुर ओपी प्रभारी खुशबुद्दीन ने बताया कि युवक की मौत किस कारण से हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में युवक की पत्नी को पूर्व में जेल भेजा गया था।

बताया गया है कि रोहित गत छह दिसंबर को अचानक घर के पास से लापता हो गया था। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था। इस मामले में युवक की मां के बयान पर उसकी पत्नी प्रीति कुमारी को आरोपित किया गया था। पुलिस ने प्रीति कुमारी को 3 दिन पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

बताया गया है कि लाल ने कुछ वर्ष पूर्व प्रीति से लव मैरिज किया था। लेकिन इन दिनों लाल का संबंध उसकी पत्नी प्रीति से अच्छा नहीं चल रहा था जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। प्रीति ने रोहित से पहले दो अन्य युवकों से भी शादी कर चुकी है। इस मामले में लाल की मां का आरोप था कि उसकी बहू ने ही धन के लालच में उसके पुत्र का अपहरण कर हत्या की साजिश रची है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

7 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

8 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

13 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

18 घंटे ago