Samastipur

समस्तीपुर: सेंट्रल बैंक से 62 लाख लूट की रकम में से 54 लाख पुलिस ने किया बरामद, पांचों बदमाश भी गिरफ्तार 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐरौत गांव स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 66 लाख रुपए लूट मामले का मंगलवार की शाम एसपी हृदयकांत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलासा करते हुए विस्तृत जानकारी दी। एसपी ने बताया कि लूट की इस घटना में बदमाशो ने 62 लाख 9 हजार 165 रुपए लूट लिया था। जिसमें से पुलिस ने ग्रामीणा सहयोग से 54 लाख 33 हजार 665 रुपए बरामद कर लिया।

बक्से में रखे बरामद रुपये

इसके साथ ही पुलिस ने मास्टर माइंड समेत पांच बदमाशों को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी। बदमाशों के पास से तीन देसी कट्‌टा के अलावा चार गोली, चार मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद की गई। गिरफ्तार बदमाशों में बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना के बछबाड़ा गांव निवासी मनोज महतो का पुत्र राजा कुमार, जबकि विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी कुशेश्वर महतो का पुत्र महेश कुमार, महादेव महतो का पुत्र पिंटू कुमार इसी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी मनोज सिंह का पुत्र नितेश कुमार सिंह उर्फ लालू सिंह, बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत अहियापुर निवासी राजेश चौधरी का पुत्र अंकित कुमार शामिल था।

मंगलवार शाम रोसड़ा थाना पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी हृदयकांत ने यह जानकारी दी। एसपी ने बताया कि सोमवार को बैंक खुलते ही पांच की संख्या में बदमाशों ने ऐरौत गांव के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर धावा बोलकर 62 लाख 9 हजार रुपए लूट लिया था। लूट की राशि बैंक में उपलब्ध राशि की मिलान के बाद पता चला है।

एसपी ने बताया कि लूट की घटना के बाद मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार के साथ दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी अभियान शुरू की। इसी दौरान मुरादपुर के पास एक बदमाश पकड़े गए। जिसके पास से करीब 29 लाख रुपए बरामद हुआ। इसी बीच सूचना मिला की बदमाश भूतहा चौर के ईंख खेत में छिपे हुए हैं। जिसके बाद चौर में सर्च अभियान चलाया गया। करीब 500 एकड़ मे फैले चौर के ईंख खेतो में छह घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया। जहां पैर के निशान के आधार पर तीन बदमाशों को पकड़ा गया। बगल के खेत से रुपए से भरा बैग भी मिला। वहीं एक अन्य बदमाश को गश्ती दल ने रास्ते में पकड़ा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

11 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

1 दिन ago