Samastipur

शहर के भोला टॉकीज गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आए दंपत्ति, पत्नी की हुई मौत, पति बाल-बाल बचा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर भोला टॉकीज गुमती के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक हो कर जा रही एक महिला टाटा छपरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। वह अपने पति के साथ रेलवे लाइन क्राॅस कर रही थी। घटना में महिला का पति बाल-बाल बच गया। दंपत्ति की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साख मोहन गांव के शंकर शाह और उनकी पत्नी कौशल्या देवी बताई गई है। घटना की सूचना पर जीआरपी ने घायल महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि दंपत्ति अंगारघाट से ट्रेन से समस्तीपुर उतरने के बाद रेलवे ट्रैक होते हुए भोला टॉकीज गुमटी की ओर जा रहे थे। दोनों गुमटी पारकर पूसा जाने के लिए ऑटो पकड़ते। इसी दौरान गुमटी से ठीक पहले समस्तीपुर की ओर से मुजफ्फरपुर जा रही टाटा छपरा एक्सप्रेस के चपेट में दोनों आ गए।

हालांकि इस घटना में शंकर शाह बाल-बाल बच गये। लेकिन कौशल्या देवी ट्रेन की चपेट में आ गई। इस घटना में कौशल्या देवी का बायां पैर कट गया। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने जीआरपी को सूचना दी। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

2 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

3 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

13 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

18 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

23 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

1 दिन ago