समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के रामबाबू चौक स्थित इंडियन बैंक में शुक्रवार की शाम लूट के प्रयास मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बैंक के वरीय शाखा प्रबंधक आशीष कुमार के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कल्याणपुर थाना के जितवरिया निवासी सुनील कुमार के पुत्र रणधीर कुमार को आरोपित किया गया है।
दर्ज मामले में शाखा प्रबंधक ने कहा है शाम करीब पांच बजे में बैंक में अपने चैम्बर में बैठा था कि देखा रणधीर दो बार मेरे चैंबर में आने की कोशिश कर रहा है। उसके बाद वह मेरे चैंबर में घुसकर मेरे ऊपर पिस्टल तान दी और बैग में 17 लाख रुपए रखो कहने लगा। मेरे द्वारा उसके हाथ पर मारने से उसका पिस्टल हाथ से गिर पड़ा। जिसके बाद शोर मचाने पर बैंक कर्मी दौड़े और युवक को अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद शोर की आबाज सुनकर गश्त लगा रही पुलिस पहुंची और उसे अपने हिरासत में लिया।
पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, एक चाकू, एक काला रंग का बैग, एक ताला व एक मोबाइल बरामद किया है। शाखा प्रबंधक का कहना है कि गिरफ्तार युवक बैंक लूटने की नीयत से आया था। पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है। थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि गिरफ्तार युवक का घर कल्याणपुर में है। उसका पिता किराना का दुकान चलाता है। गिरफ्तार युवक रांची में रहकर खैनी बेचता है। 15 दिन पूर्व ही घर आया था। वैसे पुलिस अभी विभिन्न बिन्दुओं पर जांच में जुटी है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…