Samastipur

समस्तीपुर में बैगन के खेत से नशे की हालत में मिली युवती, युवक भागा; पुलिस ने इलाज के लिए भेजा अस्पताल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लभट्टा गांव के पास पुरानी पुल के समीप बैगन के खेत से ग्रामीणों ने नशे की हालत में एक किशोरी को बरामद किया है। उक्त किशोरी के साथ एक अन्य किशोरी भी मिली है, हालांकि वह शराब के नशे में नहीं है। घटना की सूचना पर पहुंची वारिसनगर पुलिस ने नशे की हालत में मिली किशोरी को वारिसनगर पीएससी में भर्ती कराया है।

बताया गया है कि देर शाम खेत के पास से ही गांव के लोग गुजर रहे थे। इसी दौरान खेत में हलचल की आवाज पर गांव के लोग बैगन के खेत में घुसे तो वहां से एक युवक को भागते हुए देखा। वहीं एक किशोरी बेहोशी की स्थिति में मिली जबकि एक अन्य किशोरी ठीक-ठाक थी।

इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए व इसकी सूचना वारिसनगर पुलिस को दिया। जिसके बाद एसआई नूर आलम अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच दोनो लड़की को अपने कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वारिसनगर इलाज के लिए लाया।

इस दौरान स्वास्थ लड़की ने अपना घर इलमासनगर मंदिर के पास बताई है, वहीं नशे की हालत में लड़की की पहचान अपने ही चाची की बेटी बता रही है। उसने बताया की राहुल नाम का लड़का हम दोनो को लेकर यहां आया था जो दारू भी बेचता है जिसने इसे भी अंग्रेजी दारू पिलाया था।

फिलहाल पीड़ित लड़की के परिजनों के द्वारा किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया है। वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि नशे की हालत में किशोरी मिली है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि किशोरी नशे की हालत में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

29 मिनट ago

समस्तीपुर में सिर कटी ला’श मिलने से सनसनी, पुलिस गायब सिर की तलाश में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के भुसारी गांव में एक युवक की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले सिविल कोर्ट अटेंडेंट के परीक्षा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…

4 घंटे ago

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…

5 घंटे ago

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच समस्तीपुर में साइबर ठग हुए एक्टिव, फर्जी लिंक से LPG बुकिंग व डिलीवरी के नाम पर ठगी की कोशिश

समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…

5 घंटे ago

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब गांवों में 45 दिनों के बाद ही मिलेगी दूसरी सिलिंडर

ईरान संकट के बीच देश में एलपीजी को लेकर मारामारी की खबरों के बीच सरकार…

6 घंटे ago