समस्तीपुर/अंगारघाट :- अंगारघाट स्टेशन के निकट शुक्रवार देर शाम रेल फाटक पर पैसा लूट भाग रहे बदमाशों ने पीछा करने परन गोली चला दी जिससे एक युवक जख्मी हो गया। हालांकि बदमाशों के गोली चलाने के बावजूद लोगोंं ने दो बदमाशों को दबोचने में सफलता हासिल की।
इधर, जख्मी हुए युवक की पहचान चैता उत्तरी पंचायत के सपहा टोला निवासी अमरेश राय के पुत्र मोनू कुमार के रूप में की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 8.30 बजे अंगारघाट चौक स्थित बाजार से पैक्स का पैसा वसूल केवस पैक्स का कर्मी व बिरनामा गांव निवासी युवक संदीप कुमार घर लौट रहा था।
उसी दौरान बाइक सवार चार बदमाशों ने दलसिंहसराय अंगार पथ में अंगारघाट रेल फाटक (पश्चिम) पर उससे रुपये वाला बैग लूट लिया। उसके बाद सभी बदमाश भागने लगे। जिसके बाद युवक ने कॉल कर लोगों को बदमाशों के भागने की जानकारी देकर रोकने को कहा।
इस पर चैता उत्तरी पंचायत के सपहा टोला में लोगो ने सड़क पर बेंच लगा बदमाशों की बाइक रोकने का प्रयास किया। अपने घिरते देख बदमाशों ने लोगो पर गोली चला दी। जिसमें मोनू जख्मी हो गया। उसके बावजूद लोगों ने दिलेरी दिखा दो बदमाशों को पकड़ लिया। जिसे लोगों ने सूचना पर पहुंची अंगार पुलिस के हवाले कर दिया।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…