Samastipur

रोसड़ा में अचेतावस्था में अर्धन*ग्न हालत में पुल के नीचे मिली विवाहिता, नाजुक स्थिति में रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत महथी पुल के समीप से सोमवार की दोपहर रोसड़ा पुलिस ने अचेतावस्था में पड़ी एक 25 वर्षीया विवाहिता को बरामद किया है। विवाहिता उक्त स्थल पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ी हुई थी। सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग तरह-तरह की बाते कर रहे थे।

इस दौरान उक्त महिला को पुलिस की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन सदर अस्पताल में भी महिला की स्थिति नाजुक देख उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। हालांकि महिला के अचेत रहने के कारण अब तक उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है।

आपको बता दें कि सोमवार की दोपहर महथी पुल के नीचे एक महिला अचेतावस्था में पड़े होने की सूचना पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। लोगों की सूचना पर पहुंचे एएसआई प्रमोद प्रभाकर ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि महिला के शरीर में जहर पाया गया है। इधर, लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त रही।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया ‘आजादी’ खत्म, राय देने पर जाएगी नौकरी

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…

2 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर सीट को लेकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच मारपीट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

15 घंटे ago