Samastipur

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [अंकित मिश्रा] :- स्थानीय रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय दलसिंहसराय में प्रधानाचार्य प्रो. संजय झा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सिंह ने समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों को ‘सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखने, यातायात नियमों का पालन करने एवं परिजनों से करवाने,दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने,कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करने, एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड को जाने की जगह देने, सड़क दुघर्टना पीड़ितों की सहायता करने संबंधी शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य प्रोफेसर झा ने अपने संबोधन में कहा कि सतर्कता के अभाव में सड़क दुघर्टना होती है। यदि हम सतर्क रहें एवं यातायात नियमों का पालन करें तो हम सड़क दुघर्टना से बच सकते हैं।

मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. शकील अख़्तर, डॉ. प्रतिभा पटेल, डॉ. राजकिशोर, अनूप कुमार, डॉ. शशिभूषण सिन्हा, डॉ. महताब आलम खां, अकील अहमद, डॉ. ज्वाला प्रसाद राय, शिवानी प्रकाश, डॉ. श्रुति कुमारी, डॉ. धीरज कुमार, डॉ. पुतुल कुमारी, डॉ. विनोद कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार आदि, शिक्षकेतर कर्मचारी कामिनी सिन्हा, प्रभात रंजन, विजय कुमार, अंकित मिश्रा, रंजीत कुमार आदि, पूर्व स्वयं सेवक अरुण कुमार, रामबालक पासवान, स्वयं सेवक मनीष कुमार, सुमन कुमार, राजवीर कुमार, नंदनी प्रिया,रितीश कुमार, हरिओम आनंद, आनंद मोहन सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

3 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

3 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

9 घंटे ago