Samastipur

प्रभात खबर के पूर्व ब्यूरो प्रमुख का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- स्टेशन रोड स्थित शम्स कॉम्लेक्स के स्वामी व प्रभात खबर अखबार के पूर्व ब्यूरो प्रमुख एसएम सेराजुद्दीन उर्फ आफताब भाई का बीते शनिवार की रात लगभग 10 बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके देहांत की खबर सुनकर अंतिम दर्शन के लिए पत्रकारों, समाजसेवियों व अन्य लोगों का तांता उनके आवास पर लगा रहा।

सेराजुद्दीन का जनाजा रविवार की शाम उनके स्टेशन रोड स्थित आवास से निकलेगा। वहीं उन्हें गोला रोड स्थित जामा मस्जिद के पास कब्रिस्तान में सुपुर्द- ए- खाक किया जाएगा। समाजसेवी ललन यादव ने पत्रकार सेराजुद्दीन के निधन पर शोक जताते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

मौके पर अंतिम दर्शन करने वालों में प्रेस क्लब के अध्यक्ष सह प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख अभय कुमार सिंह, आर. कौशलेंद्र, कृष्ण कुमार, रमेश राय, उमेश कुमार मिश्रा, गिरिजानंदन शर्मा, मोहन कुमार मंगलम, संजीव नैपुरी, मुकेश कुमार, ओम प्रकाश चुनचुन, राज कुमार राय, फिरोज आलम उर्फ झन्नू बाबा, नीतेश कुमार, संजय कुमार, मन्टुन कुमार राय, सुरेश कुमार, अविनाश राय समेत अन्य पत्रकार शामिल रहे। वहीं स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, एमएलसी तरूण कुमार, राजकुमार झा, सरदार मंजीत सिंह, रिजवान गुड्डू, नवीन झा, नीरज कुमार, महापौर प्रत्याशी काजल कुमारी, नवीन कुमार झा, तकी अख्तर समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

8 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

9 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

12 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

12 घंटे ago