समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां एक्सयूवी और स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक्सयूवी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एनएच 28 भट्टी चौक की है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक्सयूवी सवार इलाज के लिए अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान जोरदार धमाका हुआ जिससे आसपास के लोग सहम गए। बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बंगड़ा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव के कंचन कुमार सिंह और सुभाष कुमार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस के द्वारा हादसे की सूचना परिजन को दी गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…