समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने सोमवार की शाम कोरबद्धा गांव में छापेमारी कर 3 दिन पूर्व हुए पुलिस पर हमला मामले में पांच भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार भाइयों की पहचान गांव के शत्रुघ्न महतो, भरत कुमार, विजय कुमार, अरुण कुमार व उसका चचेरा भाई चंदन कुमार शामिल है। पांचों भाइयों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया।
घटना के संबंध में बताया गया है कि 3 दिन पूर्व मुफस्सिल पुलिस कोरबद्धा गांव में शराब के कारोबार की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी तो पुलिस टीम पर लोगों हमला बोल दिया गया था। इस घटना में मुफस्सिल थाने के 3 सिपाही जख्मी हो गए थे। बताया गया है कि उक्त हमले में यह पांचों भाई भी शामिल था। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की थी, जिसमें पुलिस पर हमला करने वाले पांच भाइयों को गिरफ्तार किया गया।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव से ही विदेशी शराब के साथ आठवीं कक्षा का छात्र गिरफ्तार हुआ था, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया था। बाद में उक्त छात्र का पिस्तौल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि इन दिनों कोरबद्दा गांव में कई शराब गिरोह सक्रिय हो गए हैं, इस कारण आए दिन कोरबद्धा और आसपास के इलाके में शराब के नशे में झूमते लोग दिख रहे हैं।
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…