Samastipur

पेट दर्द से पीड़ित महिला की गुहार पर सोनू सूद ने किया ट्वीट, पटना में हुआ इलाज…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की दरियादिली फिर एक बार सामने आई है। बिहार की एक महिला मरीज, जो पेट दर्द से पीड़ित थी और उसके पास इलाज कराने के लिए पैसे नहीं थे, की गुहार पर सोनू सूद ने ना सिर्फ ट्वीट किया बल्कि राजधानी पटना के मल्टी सुपरस्पेशयलिटी हॉस्पिटल मेडिवर्सल के प्रबंधन से बात की, जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार के बाद महिला अपने घर वापस लौट गई है।

इस सबंध में मेडिवर्सल अस्पताल प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई है कि सोनू सूद ने एक महिला मरीज, जिसका नाम प्रीति साह है, जो पेट दर्द से बेचैन थी और बार-बार बेहोश हो जा रही थी। घरवाले भी मरीज की स्थिति व आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। ऐसे में सोनू सूद व मेडिवर्सल के चिकित्सक उसके लिए भगवान जैसे साबित हुए।

बताया गया है कि महिला मरीज की गुहार पर सोनू सूद ने ना सिर्फ ट्वीट किया बल्कि अस्पताल प्रबंधन से बातकर मरीज को आईसी यू में भर्ती कराया। डॉ संदीप कुमार की निगरानी में पहले मरीज को आईसीयू में भर्ती कराया गया, फिर जनरल वार्ड में शिफ्ट कर सफल उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इलाज के बाद प्रीति साह ने सोनू सूद के साथ मेडिवर्सल अस्पताल, डॉ संदीप कुमार और अस्पताल कर्मियों की प्रशंसा की। प्रीति ने बताया कि समय पर सोनू सूद ने उनकी गुहार सुन ली और मेडिवर्सल प्रबंधन ने भी त्वरित उपाय कर उसकी जान बचाई है।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

7 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

8 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

8 घंटे ago