बिहार में साल 2022 राजनीतिक उथल-पुथल भरा रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़कर आरजेडी का दामन थामा और राज्य में महागठबंधन सरकार बनाई। अब बीजेपी नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने दावा किया है कि नया साल 2023 भी बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल भरा रहने वाला है। उन्होंने कहा कि 2023 में अगर नीतीश कुमार ने कुर्सी नहीं छोड़ी तो आरजेडी उन्हें हटाकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना देगी।
बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने हाल ही में रोहतास जिले के तिलौथू में एक कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से अब बिहार नहीं संभल रहा है। वे खुद कह रहे हैं कि अगला चुनाव डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। यानी कि नीतीश अभी दो साल मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्हें सीएम की गद्दी तेजस्वी यादव को सौंप देनी चाहिए। आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी नीतीश कुमार को त्याग करने की नसीहत दे दी है।
सुशील मोदी ने आगे कहा कि अगला चुनाव किसने देखा है। राजनीतिक नजरिए से बिहार में साल 2023 भारी उथल-पुथल भरा रहने वाला है। अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का ताज तेजस्वी यादव को नहीं देते हैं, तो आरजेडी उन्हें खुद हटा देगी और लालू यादव के बेटे को सीएम बना देगी।
जगदानंद की नीतीश को नसीहत, तेजस्वी के सीएम बनने की भविष्यवाणी
बता दें कि पिछले दिनों आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की राह पर चलने की नसीहत दी थी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बड़ा पद (पीएम) पाने के लिए छोटा पद (सीएम) त्याग देना चाहिए। इससे पहले भी सितंबर 2022 में उन्होंने तेजस्वी यादव के 2023 में बिहार का सीएम बनने की भविष्यवाणी कर दी थी।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…