Samastipur

महिंद्रा नेक्सजेन ने 91 रनाें से वन इंडिया क्रैकर्स को किया पराजित, राजा को दिया गया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- शहर के छत्रधारी इंटर महा विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को दलसिंहसराय प्रीमीयर लीग सीजन 2 का 11 वां मैच महिंद्र नेक्सजेन एवं वनइंडिया क्रैकर्स के बीच खेला गया। 20: 20 ओवरों के निर्धारित मैच में महिंद्रा नेक्सजेन के कप्तान रॉबिन झा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

महिंद्रा नेक्सजेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। महिंद्रा नेक्सजेन की तरफ से बल्लेबाजी में राजा ने शानदार 122 रन, राहुल रूमाल्ड ने 88,रन और सोहेल अनवर ने 12,रनों का योगदान दिया। वनइंडिया क्रैकर्स की तरफ से गेंदबाजी में छोटू राज ने दो विकेट, अजिंक्य ने 1 विकेट और इश्तियाक अंसारी ने एक विकेट लिया।

वहीं वनइंडिया क्रैकर्स की टीम ने 18.4 ओवरों में अपने सभी विकेट गंवाकर 161 रन बनाया। इस तरह महिंद्रानेक्सजेन ने इस मैच को 96 रनों के जीत दर्ज की। बल्लेबाजी में वनइंडिया क्रैकर्स की तरफ से कप्तान कनिष्ठ झा ने 44 रन अजिंक्य ने 21 रन और छोटू राज ने 18 रनों का योगदान दिया।

महिंद्रा नेक्सजेन की तरफ से गेंदबाजी में कप्तान रॉबिन झा ने 3 विकेट राजा ने 3 विकेट और राहुल ने 2 विकेट लिया। मौके पर पूर्व खिलाड़ी कैलाश राय, मोहम्मद नवाब, अशफाक अंसारी, दीपक देव, अभिषेक कुमार अप्पू, अभिलाष गौतम, शशि चौधरी, एवं अध्यक्ष अंकित कुमार मिश्रा सचिव नीतीश नंदन उपस्थित थे।

आज इंश्योरेंस वर्ल्ड सुपर किंग एवं वीकेएस स्पोर्ट्स के बीच मुकाबला

महिंद्रा नेक्सजेन के बल्लेबाज राजा को शानदार शतक एवं दो विकेट के लिए मुख्य अतिथि रूपक कौशल द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट फील्डर नीतीश झा,बेस्ट बॉलर, रॉबिन झा,सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच राहुल रूमाल्ड,गेम चेंजर ऑफ द मैच राजा को पुरस्कार दिया गया।

मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय विशाल विक्रम शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया दलसिंहसराय द्वारा सभी खिलाड़ियों से किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका पूर्व की भांति विकास कुमार पंकज एवं उमेश राय ने स्कोरर की भूमिका माधव ने और ऑनलाइन स्कोरर की भूमिका अमन ने की। मंगलवार का मैच इंश्योरेंस वर्ल्ड सुपर किंग एवं वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच छत्रधारी इंटर विद्यालय के प्रांगण में खेला जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

5 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

6 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

13 घंटे ago