Samastipur

एक करोड़ की ज्वेलरी लूट मामले में हफ्ते भर बाद भी पुलिस के हाथ है खाली, CID और STF की टीम भी कर रही छापेमारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित हीरा ज्वेलर्स से एक करोड़ के आभूषण की लूट और शहर के भोला टॉकिज सिनेमा हॉल संचालक के मकान में डकैती मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वैसे पुलिस की अलग-अलग टीमें अपराधियों का सुराग पाने के लिए जुटी हुई है।

पुलिस टीम ने सीमावर्ती मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिले में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर दर्जन भर संदिग्ध से पूछताछ कर चुकी है। इसके बावजूद अबतक अपराधियों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। रविवार को पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक युवती को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था लेकिन, बाद में उसे छोड़ दिया।

सूत्रों की मानें तो मोहनपुर नक्कू स्थान स्थित हीरा ज्वेलर्स दुकान में लूट की वारदात करने वाले बदमाश शातिर और काफी चालाक थे। बदमाशों को आसपास की गतिविधि भी पहले से मालूम थी। इसी कारण भीड़ भरे इलाके में लूटपाट करने का दुस्साहस जुटा पाये। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए सर्विलांश की भी मदद ले रही है। लेकिन, बदमाशों का कोई टोह नहीं मिल रहा है।

बदमाशों की तलाश में पटना से सीआइडी व एसटीएफ को भी लगाया गया है। इसके अलावे डीआइयू व तकनीकीसेल भी काम कर रही है। पुलिस के खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस इलाके में लूटपाट करने वाले बदमाशों की सूची पर भी काम रही है।

पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आसपास के इलाके में आपराधिक छवि के लोग फिलहाल कहां हैं। घटना के पूर्व अपराधियों के द्वारा आभूषण दुकान की कई बार रेकी की गई थी। पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी लूट बिना सटीक मुखबिरी के नहीं हो सकती है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

2 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

4 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

4 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

5 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

8 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

13 घंटे ago