Samastipur

राजकीय मेला स्थल बाबा केवलस्थान में अस्पताल के लिए जमीन खरीदने का लिया गया निर्णय

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोरवा :- इंद्रबाड़ा स्थित राजकीय मेला स्थल बाबा केवलस्थान में अस्पताल बनाने के लिए जमीन खरीदी जाएगी। यह निर्णय मंदिर निर्माण समिति एवं पूजा समिति की बैठक में लिया गया। पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेला प्रबंधक राजू कुमार साहनी ने बताया कि मंदिर के सिंहद्वार का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेला परिसर में छह बेड का सरकारी अस्पताल बनाने की घोषणा की थी जिसे अमली जामा पहनाने के लिए जमीन खरीदना जरूरी है। बैठक में मंदिर के ऊपर और एक मंजिल छत बनाने के बाद गुंबद लगाने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही आगामी मेले की तैयारी पर भी विचार विमर्श किया गया।

पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मेश्वर सहनी, सचिव उमेश कुमार सहनी, पूर्व मुखिया रामलगन सहनी, शिवचंद्र सहनी, नरेश कुमार सहनी, धर्मेंद्र कुमार सहनी, देबू सहनी, घाना सहनी, हरि सहनी, अजय कुमार सहनी, सत्तो सहनी, दिनेश सहनी आदि ने बैठक को सम्बोधित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

4 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

5 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

5 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

6 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

8 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

16 घंटे ago