बक्से में रखे बरामद रुपये
समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐरौत गांव स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 66 लाख रुपए लूट मामले का मंगलवार की शाम एसपी हृदयकांत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलासा करते हुए विस्तृत जानकारी दी। एसपी ने बताया कि लूट की इस घटना में बदमाशो ने 62 लाख 9 हजार 165 रुपए लूट लिया था। जिसमें से पुलिस ने ग्रामीणा सहयोग से 54 लाख 33 हजार 665 रुपए बरामद कर लिया।
इसके साथ ही पुलिस ने मास्टर माइंड समेत पांच बदमाशों को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी। बदमाशों के पास से तीन देसी कट्टा के अलावा चार गोली, चार मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद की गई। गिरफ्तार बदमाशों में बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना के बछबाड़ा गांव निवासी मनोज महतो का पुत्र राजा कुमार, जबकि विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी कुशेश्वर महतो का पुत्र महेश कुमार, महादेव महतो का पुत्र पिंटू कुमार इसी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी मनोज सिंह का पुत्र नितेश कुमार सिंह उर्फ लालू सिंह, बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत अहियापुर निवासी राजेश चौधरी का पुत्र अंकित कुमार शामिल था।
मंगलवार शाम रोसड़ा थाना पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी हृदयकांत ने यह जानकारी दी। एसपी ने बताया कि सोमवार को बैंक खुलते ही पांच की संख्या में बदमाशों ने ऐरौत गांव के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर धावा बोलकर 62 लाख 9 हजार रुपए लूट लिया था। लूट की राशि बैंक में उपलब्ध राशि की मिलान के बाद पता चला है।
एसपी ने बताया कि लूट की घटना के बाद मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार के साथ दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी अभियान शुरू की। इसी दौरान मुरादपुर के पास एक बदमाश पकड़े गए। जिसके पास से करीब 29 लाख रुपए बरामद हुआ। इसी बीच सूचना मिला की बदमाश भूतहा चौर के ईंख खेत में छिपे हुए हैं। जिसके बाद चौर में सर्च अभियान चलाया गया। करीब 500 एकड़ मे फैले चौर के ईंख खेतो में छह घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया। जहां पैर के निशान के आधार पर तीन बदमाशों को पकड़ा गया। बगल के खेत से रुपए से भरा बैग भी मिला। वहीं एक अन्य बदमाश को गश्ती दल ने रास्ते में पकड़ा।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…