समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसेपुर गांव में 4 दिनों से लापता विकलांग किशोर का शव पोखर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के दिनेश पासवान का पुत्र अंकित कुमार 16 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि अंकित 18 दिसंबर को घर से निकला था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। इस दौरान परिवार के लोग उसे जगह-जगह खोज रहे थे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। गुरुवार को लोगों ने मूसापुर गांव में ही जेसीबी से किए गए गड्ढे में उसका शव उपलाता हुआ देखा।
किशोर का शव मिले जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल मामले की जानकारी कल्याणपुर पुलिस को दी गई पुलिस ने शव को जब का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
कल्याणपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि संभावना जताई जा रही है कि चुके किशोर विकलांग था और वहां पर जेसीबी से काफी गड्ढा किया गया था, जिससे उसकी डूबकर मौत हुई है। हालांकि परिवार वाले द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर से मिलने के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…