Samastipur

समस्तीपुर में ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े एक करोड़ से अधिक रूपये के जेवरात की लूट, बोरा में भरकर आभूषण ले गये डकैत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
टेलीग्राम पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अति व्यस्तम इलाका मोहनपुर नक्कू स्थान के पास स्थित हीरा ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 8-10 की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर नगदी समेत एक करोड़ से अधिक के जेवरात लूट लिए। बदमाशों में एक लड़की भी बताई गई है। डकैती के दौरान लुटे गये आभूषणों को डकैती बोरा में भरकर ले गये। विरोध करने पर दुकान में बैठे कर्मचारियों को पिस्तौल के बट्ट मारकर घायल कर दिया और बोरा में सोना भरकर हवाई फायरिंग करते हुऐ मुसरीघरारी की ओर भाग गये।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत दर्जनों पुलिस बल घटना की जाँच में जुट गये है। हीरा ज्वेलर्स के मालिक प्रियदर्शी सत्यार्थी उर्फ डिक्कू ने बताया कि मैं अपने दुकान पर बैठा था तभी एक लड़की एवं तीन लड़के आये और सोना दिखाने को कहा। मेरे दुकान के कर्मचारी सभी को सोना का जेवर दिखा रहे थे। इसी बीच चार और लोग आये सभी के हाँथ में पिस्तौल था। उसके बाद सभी आठ अपराधियों ने मिलकर पिस्तौल की नोक पर दुकान का सामान लूटने लगे। जब मेरे कर्मचारी ने लूट का विरोध किया तो उसे पिस्तौल के बट्ट से मारकर ज़ख्मी कर दिया और दुकान में रखा सभी सोना को एक बोरा में भरकर धमकी देते हुए हवाई फायरिंग करते हुए मुसरीघरारी की ओर फरार हो गया।

अपराधीयों के जाने के बाद पुलिस को फोन किया गया है, घटना के कुछ देर के बाद सदर डीएसपी समेत दर्ज़नो पुलिस बल आई। इस बाबत पूछे जाने पर सदर डीएसपी शहबान हबीब फखरी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हीरा ज्वेलर्स के मालिक से पूछताछ में उन्होंने कहा कि लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की सोना की लूट हुई है। उन्होंने ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम गठित कर छापेमारी किया जा रहा है।

बतादें कि मंगलवार को अहले सुबह नगर थाना क्षेत्र के भोला टाॅकीज सिनेमा हॉल के मालिक के घर भीषण डकैती की घटना को अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया गया है। जिसमे 30 लाख नगदी समेत कई आभूषणों की डकैती हुई है। दोनो घटना के विरोध में स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान उठा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

6 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

7 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

16 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

17 घंटे ago